फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore BJP leaders are campaigning in other states, Vijayvargiya is given the responsibility of P

Indore News: इंदौर के भाजपा नेता दूसरे प्रदेशों में कर रहे चुनाव प्रचार, विजयवर्गीय को पंजाब का जिम्मा

Mon, 20 May 2024 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 May 2024 09:18 PM IST
सार

विजयवर्गीय पहले हरियाणा के प्रभारी रह चुके है। उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बन चुकी थी, इसलिए उन्हें पंजाब भेजा गया है। वे फिलहाल वहीं पर है। उन्होंनेे चंडीगढ़,पंचकुला और अमृतसर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन
Indore News: Indore BJP leaders are campaigning in other states, Vijayvargiya is given the responsibility of P
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 13 मई को मतदान हो चुका है और अब इंदौर के भाजपा के बड़े नेता दूसरे राज्यों के चुनाव प्रचार अभियानों में हिस्सा ले रहे है। कैलाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, शंकर लालवानी दूसरे प्रदेशों में प्रचार करने गए है।

विज्ञापन

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके है। उन्हें भाजपा ने पंजाब राज्य का जिम्मा दे रखा है। पंजाब में भाजपा की कांग्रेस और आप पार्टी से कड़ी टक्कर है।

विज्ञापन


विजयवर्गीय पहले हरियाणा के प्रभारी रह चुके है। उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बन चुकी थी, इसलिए उन्हें पंजाब भेजा गया है। वे फिलहाल वहीं पर है। उन्होंनेे चंडीगढ़,पंचकुला और अमृतसर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया। पंजाब में 25 मई को मतदान होना है। विजयवर्गीय दिल्ली की चांदनीचौक सीट के भाजपा उम्मीदवार के लिए भी चुनाव प्रचार करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय की पोस्ट चर्चा मेें

सोमवार को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी थी। दोपहर में कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स और फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। जिसकी बड़ी चर्चा रही।



बंगाल और महाराष्ट्र के वोटिंग प्रतिशत की तुलना करते हुए उन्होंने लिखा था कि रोहिंग्या घुसपैठ वाले प्रदेश में 50 प्रतिशत मतदान और हिन्दू साम्राज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रदेश में 25 प्रतिशत मतदान...!, हालांकि महाराष्ट्र में मतदान समाप्ति तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed