फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News CM Mohan Yadav inaugurates Food and Drug Laboratory

Indore News: इंदौर को मिली हाईटेक लैब, अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, सीएम ने किया 'गुलाब जामुन' का जिक्र

Mon, 27 Oct 2025 06:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 27 Oct 2025 06:39 PM IST
सार

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के तलावली चांदा में 8.30 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी का लोकार्पण किया। यह प्रदेश की दूसरी ऐसी लैब है, जिससे खाद्य व औषधि सैंपलों की जांच अब इंदौर में ही हो सकेगी।

विज्ञापन
Indore News CM Mohan Yadav inaugurates Food and Drug Laboratory
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इंदौर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने तलावली चांदा में लगभग 8.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई 'न्यू फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी' का लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक लैब खाद्य पदार्थों और औषधियों की जांच के लिए स्थापित की गई है।
विज्ञापन


अब भोपाल नहीं भेजने होंगे सैंपल
यह मध्य प्रदेश की दूसरी ऐसी अत्याधुनिक लैब है। अब तक इंदौर और आसपास के क्षेत्र से लिए गए खाद्य और औषधि के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जाते थे। इस लैब के शुरू होने से अब इंदौर में ही जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सीएम बोले गधे गुलाब जामुन खाते हैं... 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “गधे गुलाब जामुन खाते हैं” कहावत के पीछे रोचक किस्सा है। सीएम ने कहा कि फतेहाबाद के गुलाब जामुन की कहानी इसी से जुड़ी हुई है। फतेहाबाद में शाहजहां के बेटों के बीच युद्ध हुआ। शाहजहां अपने बेटे दारा शिकोह को गद्दी सौंपना चाहते थे। इसके विरोध में औरंगजेब ने अन्य भाइयों के साथ मिलकर फतेहाबाद में हमला किया। इस युद्ध में जीतने के बाद औरंगजेब ने सभी भाइयों, बेटों, भानजों, बहनों और रिश्तेदारों को मार दिया। इसके बदले में फतेहाबाद के लोगों ने गुलाब जामुन बनाना शुरू किया और उन्हें दिल्ली भेजा। इसके बाद यह कहावत प्रचलित हुई कि “देखो, गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं।” सीएम ने कहा, “हमारी मिठाई भी बदला लेने के काम आती है। ऐसा कोई और नहीं कर सकता। हमारे मध्य प्रदेश और मालवा के लोग ऐसे हिसाब चुकता करते हैं। अब वो गधे जहां जाना थे, चले गए, पर हम आराम से गुलाब जामुन खाते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...
Indore News: किन्नर कांड का मुख्य आरोपी राजा हाशमी गिरफ्तार, 24 किन्नरों ने पीया था फिनाइल

मिलावट पर लगेगी लगाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा क्षेत्र में इस लैब के शुरू होने से मिलावट पर प्रभावी लगाम लगेगी। उन्होंने मिलावट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई मिलावट करेगा तो उसे कड़ी सजा मिलेगी। सरकार शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के प्रति पूरी तरह सजग है।

ग्वालियर-जबलपुर में भी खुलेंगी लैब
सीएम ने घोषणा की कि अगले पांच महीनों में ग्वालियर और जबलपुर में भी इसी तरह की लैबोरेटरी शुरू की जाएंगी। डॉ. यादव ने बताया कि अब तक भोपाल में करीब 600 सैंपलों की जांच होती थी, जबकि इस नई लैब के शुरू होने से प्रदेश में 3,000 से अधिक सैंपलों की जांच संभव हो सकेगी।


छठ पर्व की दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाया जाता है।

अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इसके बाद मुख्यमंत्री शहर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वे नंदानगर गोल स्कूल प्रांगण में महाराज राजेंद्रदास जी की कथा में, ब्ल्यू लोटस गार्डन, बरसाना गार्डन और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र गार्डन में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed