फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister will perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 64 crore in Indore on Mon

Indore News:मुख्यमंत्री इंदौर में सोमवार को करेंगे 64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Mon, 27 Oct 2025 08:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Oct 2025 08:55 AM IST
सार

छावनी चौराहे से चंद्रभागा ब्रिज तक छह करोड़ की लागत से 300 एमएम से 900 एमएम व्यास की तीन किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने के काम के अलावा रामबाग चौराहे से अहिल्या आश्रम तक रिव्हर फ्रंट विकास कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister will perform Bhoomi Pujan for development works worth Rs 64 crore in Indore on Mon
इंदौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के अलग-अलग इलाकों में 64 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इसका भूमिपूजन सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। शहर के विधानसभा क्रमांक 3 व 4 में अमृत-2.0 योजना और मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत यह काम होंगे।

विज्ञापन

 

छावनी चौराहे से चंद्रभागा ब्रिज तक छह करोड़ की लागत से 300 एमएम से 900 एमएम व्यास की तीन किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने के काम के अलावा रामबाग चौराहे से अहिल्या आश्रम तक रिव्हर फ्रंट विकास कार्य किया जाएगा। एक किलोमीटर से ज्याद लंबे काॅरिडोर में 19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वॉक-वे निर्माण, गेबियन वॉल, पिचिंग, स्ट्रीट लाइटिंग, म्यूरल वाल आर्ट जैसे सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सरवटे बस स्टैंड-जूनी इंदौर ब्रिज से चंद्रभागा होते हुए पंढरीनाथ चौराहा तक साढ़े 9 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र में मास्टर प्लान सड़क एवं ड्रेनेज लाइन कानेटवर्क तैयार होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में सुदामा नगर सेक्टर डी और ई में तीस करोड़ रुपये की लागत से 34 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इन कामों को सिंहस्थ से पहले करने का लक्ष्य रखा गया है,क्योकि सरवेटे बस स्टैंड की सड़क दो स्टेशनों को जोड़ेगी। शहर में 200 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed