फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Apart from Indore, Maharashtra government's cabinet meeting was held in Devi Ahilya's maternal home Ch

Indore: इंदौर के अलावा देवी अहिल्या के मायके चौढ़ी गांव में महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक

Tue, 06 May 2025 07:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 May 2025 07:16 AM IST
सार

इंदौर के राजवाड़ा पर बैठक भले ही होगी, लेकिन अफसरों को कोशिश होगी कि लोगों को परेशानी न हो। वहां ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। राजवाड़ा के आसपास पार्किंग की ज्यादा जगह नहीं है। इस कारण यह कोशिश की जा रही है कि मंत्रीगण एक बस में सवार होकर राजवाड़ा पहुंचे।

विज्ञापन
Indore: Apart from Indore, Maharashtra government's cabinet meeting was held in Devi Ahilya's maternal home Ch
चौढ़ी गांव में बैठक की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 मई को इंदौर में कैबिनेट बैठक रखने की घोषणा की है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। यह बैठक शहर के राजवाड़ा में होगी।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर के राजवाड़ा में होगी 20 मई को कैबिनेट बैठक, जिला विकास सलाहकार समिति के गठन का आएगा प्रस्ताव

विज्ञापन

राजवाड़ा में ही होलकर परिवार का राज दरबार लगता था। इसके लिए राजवाड़ा की सफाई, रंग-रोगन शुरू हो गया है। उधर महाराष्ट्र सरकार भी देवी अहिल्या के जन्म स्थान चौढ़ी गांव में कैबिनेट बैठक करने जा रही है। चोढ़ी में देवी अहिल्या का बढ़ा स्मारक बना है। वहां डोम लगाने का काम शुरू हो रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार की बैठक वहां होने जा रही है। जिमसें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में बैठक के कारण ट्रैफिक नहीं रुकेगा

इंदौर के राजवाड़ा पर बैठक भले ही होगी, लेकिन अफसरों को कोशिश रहेगी कि लोगों को परेशानी न हो। राजवाड़ा के आसपास का ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। राजवाड़ा के आसपास पार्किंग की ज्यादा जगह नहीं है। इस कारण यह कोशिश की जा रही है कि मंत्रीगण एक बस में सवार होकर राजवाड़ा पहुंचे। दो माह पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महेश्वर में भी कैबिनेट बैठक ली थी।


जिसमे महेश्वर सहित 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकान नहीं खोले जाने का फैसला लिया था। इंदौर में पहली बार मंत्री परिषद की बैठक होने जा रही है। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के समीप उज्जैनी गांव में नर्मदा-शिप्रा संगम स्थल पर कैबिनेट बैठक आयोजित की थी। अभी तक इंदौर शहर में कैबिनेट बैठक कभी नहीं हुई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed