फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Cabinet meeting will be held on May 20 at Rajwada in Indore, proposal for formation of District Devel

MP News: इंदौर के राजवाड़ा में होगी 20 मई को कैबिनेट बैठक, जिला विकास सलाहकार समिति के गठन का आएगा प्रस्ताव

Tue, 29 Apr 2025 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 08:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर और महाराज मल्हार राव होल्कर की स्मृति में अगली कैबिनेट बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Cabinet meeting will be held on May 20 at Rajwada in Indore, proposal for formation of District Devel
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में 20 मई को कैबिनेट की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी। इसमें होलकर साम्राज्य की स्थापना करने वाले महाराजा मल्हार राव होलकर का भी स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष का समापन 20 मई को हो रहा है। यह सुखद संयोग है कि 20 मई को ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के विवाह की वर्षगांठ भी होती है। 
विज्ञापन


जिला विकास सलाहकार समिति का आएगा प्रस्ताव 
अगली कैबिनेट बैठक में जिला विकास सलाहकार समिति का प्रस्ताव आएगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय एक लाख लोगों को विकास गतिविधियों से जोड़ते हुए विकास में सहभागिता के आधार का विस्तार किया जाए। इस उद्देश्य से जिला विकास समिति की कल्पना की गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस समिति के उपाध्यक्ष स्थानीय प्रभारी मंत्री होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद, जनपद अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही चिकित्सा, विधि, इंजीनियरिंग, समाज सेवा, कृषि, उद्यानिकी, डेयरी, उद्योग इत्यादि 20 से अधिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों को जोड़कर इन्हें विकास मॉडल में सहभागी बनाया जाएगा। इससे जिले के विकास में इनकी विशेषज्ञता का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा और वर्ष 2047 तक के अमृत काल के एजेंडे के क्रियान्वयन में इनकी विशेषज्ञतापूर्ण सहभागिता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


पीएम मित्रा पार्क को 2062 करोड़ रुपये मिले 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में पीएम मित्रा पार्क की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2 हजार 62 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार को इस संबंध में धार में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। धार जिले के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि पीथमपुर और अब दूसरी और घाटाबिल्लौद में विकास गतिविधियों का संचालन होगा। पीएम मित्रा पार्क से तीन लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इससे धार, झाबुआ सहित संपूर्ण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कपास के उत्पादन को बढ़ाने को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस से चलने वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजरी
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीते दिन मंदसौर में हुई दुर्घटना में स्वयं की जान की परवाह न करते हुए 4 लोगों के प्राणों की रक्षा करने वाले मनोहर सिंह ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया है। उनके परिजन को शासकीय नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मरणोपरांत उनका सम्मान भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस से संचालित गाड़ियों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में एडवायजरी जारी करने के लिए पर्यावरण विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed