फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Rabies spread in Kamala Nehru Zoological Museum, 6 wolves died in 3 days, remaining 2 were isolated

इंदौर: कमला नेहरू चिड़ियाघर में फैला रेबीज, 3 दिन में 6 भेड़ियों की मौत, शेष 2 को किया गया आइसोलेट

Fri, 01 Apr 2022 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 01:41 PM IST
सार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रेबीज के चलते 3 दिन में 6 भेड़ियों की मौत हो गई है। प्राणी संग्रहालत में 8 भेड़िए थे, बाकी बचे दो भेड़ियों को फिलहाल आइसोलेट किया गया है। चिड़ियाघर में रेबीज रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Rabies spread in Kamala Nehru Zoological Museum, 6 wolves died in 3 days, remaining 2 were isolated
इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में 3 दिन में 6 भेड़ियों की मौत (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में 3 दिन में 6 भेड़ियों की मौत का मामला सामने आया है। प्राणी संग्रहालय में रेबीज फैलने की पुष्टि होने के बाद बाकी बचे दो भेड़ियों को आइसोलेट किया गया है। संग्रहालय के 8 भेड़ियों में से 6 की रेबीज के चलते मौत हो गई। 
विज्ञापन


चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक बीते तीन दिन में छह भेड़ियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार  को एक साथ दो भेड़ियों की मौत हुई उसके बाद लगातार बुधवार और गुरुवार को भी दो-दो भेड़ियों ने दम तोड़ दिया। भेड़ियों के शव की पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण रेबीज के पाया गया है। मरने वाले भेड़ियों में दो मादा और 4 नर भेड़िये शामिल थे।
विज्ञापन


जिंदा बचे दो भेड़ियों को किया गया आइसोलेट 
चिड़ियाघर के अधिकारी ने जानकारी दी कि जीवित बचे दो अन्य भेड़ियों के खून और लार से रेबीज टेस्ट किया गया है हालांकि उनमें अब तक रैबीज के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। पिंजरे के दो अन्य भेड़ियों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जिंदा बचे भेड़ियों में एक चार साल का नर और ढाई साल की मादा है। चिड़ियाघर के अन्य जानवरों में भी रेबीज का खतरा पैदा हो गया है, ऐसे में सतर्कता बरती जा रही है। अन्य जानवरों के कमरे में रेबीज रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। चिड़ियाघर में रेबीज कैसे फैला इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed