फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Posters of Javed Habib pasted on the toilet, shoes killed by placing photos on the road, workers said - Habib will not be allowed to set foot in Indore...

इंदौर: टॉयलेट पर चिपकाए जावेद हबीब के पोस्टर, सड़क पर फोटो रखकर मारे जूते, कार्यकर्ता बोले- इंदौर में पैर नहीं रखने देंगे हबीब को...

Mon, 10 Jan 2022 05:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:51 PM IST
सार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हो रहा है। सोमवार सुबह कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। जावेद हबीब के पोस्टर लगे हुए डस्टबिन बांटे थे। इसी कड़ी में हिंद राष्ट्र संगठन ने टॉयलेट में जावेद हबीब के पोस्टर लगाए।
 

विज्ञापन
Indore: Posters of Javed Habib pasted on the toilet, shoes killed by placing photos on the road, workers said - Habib will not be allowed to set foot in Indore...
टॉयलेट पर चिपकाए जावेद हबीब के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हो रहा है। लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। जावेद हबीब के पोस्टर लगे हुए डस्टबिन बांटे थे। इसी कड़ी में हिंद राष्ट्र संगठन ने टॉयलेट में जावेद हबीब के पोस्टर लगाए।
विज्ञापन


हिंद राष्ट्र संगठन के कार्यकर्ता सोमवार दिन में कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित शौचालय में पहुंचे। वहां टॉयलेट पर जावेद हबीब के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हबीब के पोस्टर को सड़क पर रखकर जूते भी मारे। इस दौरान आसपास के कई लोग देखने के लिए रूके कि आखिर क्या हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सिर पवित्र माना गया है। हबीब ने गंदी हरकत की है। इंदौर की जमीन पर कभी हबीब को पैर नहीं रखने देंगे। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पिछले दिनों करणी सेना ने प्रदर्शन किया था। करणी सेना ने 56 दुकान स्थित जावेद हबीब के आउटलेट्स के बाहर हंगामा किया था। कहा था कि इंदौर में हबीब के जितने भी आउटलेट्स चल रहे हैं उनको बंद किया जाए। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी वीडियो जारी कर हबीब पर कार्ऱवाई की मांग की थी। इसी तरह सोमवार सुबह कांग्रेस ने जावेद हबीब के पोस्टर डस्टबिन पर चिपकाकर लोगों को बांटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed