फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Police raid the bases of group D employee, unaccounted property disclosed

इंदौर: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के ठिकानों पर पुलिस ने मारे छापे, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

Tue, 24 Dec 2019 02:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Indore Police raid the bases of group D employee, unaccounted property disclosed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भारी भ्रष्टाचार के संदेह में लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे। छापों में जांचकर्ताओं को उसकी वैध आय से कहीं ज्यादा संपत्ति के सुराग मिले हैं।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि आईएमसी के बेलदार (बिल बांटने और अन्य छोटे-मोटे काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) रियाजुल हक अंसारी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने भ्रष्ट तरीकों से खासी संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर उसके घर तथा दो अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन


बघेल ने बताया कि छापों में अंसारी के घर से 50,000 रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं। आईएमसी कर्मचारी के खिलाफ जारी जांच के घेरे में आईं अचल संपत्तियों में शहर के एक रिहाइशी अपार्टमेंट में दो फ्लैट, एक पेंट हाउस, एक भूखंड जिस पर मकान बनाया जा रहा है, एक भवन और एक दुकान शामिल है। इनमें से कुछ संपत्तियां अंसारी के परिजनों के नाम से भी खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर एक छोटी एसयूवी गाड़ी तथा दो पहियों वाले दो वाहन भी मिले हैं।

डीएसपी ने बताया कि अंसारी वर्ष 2003 में आईएमसी की सरकारी सेवा में शामिल हुआ था। गुजरे 16 साल में उसने आईएमसी के वेतन से करीब 25 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि उसके ठिकानों पर छापों के बाद जांच के घेरे में आईं चल-अचल संपत्तियों का कुल मूल्य इस रकम से कहीं ज्यादा है।

मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विस्तृत जांच और आईएमसी कर्मचारी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed