फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Gudi Padwa event at beggar rehab centre, Vikram New Year celebrated with Krishna Guruji

Indore News: गुड़ी पड़वा पर भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में खास कार्यक्रम, कृष्णा गुरुजी संग मनाया नव संवत्सर

Thu, 19 Mar 2026 03:09 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Thu, 19 Mar 2026 03:09 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर पुनर्वास केंद्र में विशेष पूजन के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान हितग्राहियों के बीच फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं।
 

विज्ञापन
Indore News: Gudi Padwa event at beggar rehab centre, Vikram New Year celebrated with Krishna Guruji
गुड़ी पड़वा पर कृष्णा गुरुजी संग मना नव संवत्सर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में आध्यात्मिक वातावरण के बीच गुड़ी पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी, आत्मा मालिक आश्रम के प्रमुख कबीर महाराज, वार्ड 23 की पार्षद विनीता मौर्य और समाजसेवी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष अभय देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पूजन के बाद सभी अतिथियों ने केंद्र के हितग्राहियों को आशीर्वचन दिए और ध्यान के माध्यम से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया। कृष्णा गुरुजी ने अपनी परंपरा को निभाते हुए हितग्राहियों को फल और मिठाइयां वितरित कर नववर्ष की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maihar News: नवरात्रि की शुरुआत पर शारदा धाम में आस्था का सैलाब, सुबह 3 बजे खुले पट, भक्तों की लंबी कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था प्रवेश की प्रमुख रूपाली जैन ने बताया कि किस प्रकार सड़क पर भिक्षा मांगने वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से निकालकर उन्हें आश्रय दिया गया और समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में केंद्र के तीन हितग्राहियों को शामिल होने का अवसर मिला, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।


इस मौके पर हितग्राहियों द्वारा गाय के गोबर से बनाए गए ध्यान आसन, माला और अन्य इको-फ्रेंडली उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इन उत्पादों को अतिथियों ने सराहा और इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

भिक्षुकों को सम्मानजनक जीवन देने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed