फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Elderly man who went for a walk after having dinner dies due to collision with train

Indore News: खाना खाने के बाद टहलने निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 05 Apr 2024 02:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 05 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

Indore News: पुलिस सुसाइड के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी तरह का तनाव नहीं था, न ही कोई बीमारी थी। जिसकी वजह से वे आत्महत्या जैसा कदम उठाए।

विज्ञापन
Indore News: Elderly man who went for a walk after having dinner dies due to collision with train
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

Indore News: इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से एक बुर्जुग की मौत हो गई। वे रात को खाना खाने के बाद रेल पटरी के आसपास तफरी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। देर रात जब बुजुर्ग घर नहीं पहुंचे तो बेटा उन्हें खोजने के लिए निकला, कुछ देर बाद उनका शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला।

विज्ञापन

लसुड़िया पुलिस ने बताया कि गणेश पिता दुलारचंद चौहान की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। वे रात को साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि वे रोज रात को टहलने के लिए जाते थे। गुरुवार को भी खाना खाने के बाद निकलने थे, लेकिन रात 12 बजे तक वापस नहीं आए तो उनकी चिंता होने लगी। इसके बाद राहुल पड़ोस में रहने वाले पप्पू के साथ उन्हें खोजने के लिए निकला। कुछ देर बाद गणेश उन्हें रेलवे पटरी के पास लहुलुहान हालत में दिखाई दिए। उनकी सांस भी नहीं चल रही थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस सुसाइड के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी तरह का तनाव नहीं था, न ही कोई बीमारी थी। जिसकी वजह से वे आत्महत्या जैसा कदम उठाए। परिजनों ने बताया कि गणेश हम्माली का काम करते थे। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद बाहर बैठकर दोस्तों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक शादी में बिहार जाने का भी जिक्र किया था। इसके कुछ देर बाद वे टहलने चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग करते समय गिरने से युवक की मौत
इधर, 
राऊ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दफ्तर में वेल्डिंग करते समय गिरने से लखन पिता कन्हैया की मौत हो गई। लखन ऊंचाई पर एक प्लाई रखकर वेल्डिंग कर रहा था। अचानक प्लाई टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथी उसे एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed