{"_id":"617fe7578236a65fd179e5b7","slug":"indore-fire-caught-in-cloths-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कपड़ों की दुकान में लगी आग, लपटें और धुआं देख भागने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कपड़ों की दुकान में लगी आग, लपटें और धुआं देख भागने लगे लोग
Mon, 01 Nov 2021 06:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:43 PM IST
सार
इन दिनों दीवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी राजबाड़ा व इससे लगे क्षेत्र में खरीदी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और इसी दौरान ये घटना सामने आई।
विज्ञापन
Indore fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की पहचान राजबाड़ा में सोमवार दोपहर को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कपड़ों की दुकान में आग लग गई। घटना के वक्त बाजार में बहुत भीड़ थी और आग देख लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटों में दुकान व इमारत घिर गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
जानकारी के मुताबिक राजबाड़ा में अग्रवाल स्टोर्स में दोपहर में आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम पर दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग काफी फैल चुकी थी। देखते ही दखते दुकान आग की लपटों से घिर गई और ऊपरी इमारत तक धुआं उठा। दुकान के आसपास के व्यापारी भी घबरा गए कि कहीं आग फैलकर उनकी दुकान तक न पहुंच जाए। इसके चलते उन्होंने अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। जिस दुकान में आग लगी उसके तलघर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। वहां पर ऊनी वस्त्र रखे थे जिस कारण आग फैली और धुआं उठा।
घटना के वक्त मौजूद थे हजारों लोग
इन दिनों दीवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी राजबाड़ा व इससे लगे क्षेत्र में खरीदी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आग की खबर सुनकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान के आसपास जो लोग थे वे इधर-उधर भागने लगे क्योंकि आग की लपटों से ज्यादा इसका धुआं बढ़ रहा था। कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ी लेकिन आग पर काबू पाए जाने के बाद हालात सामान्य हो गए।