फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: A girl going to buy clothes with a friend was stabbed with a knife, seriously injured girl admitted to the hospital

इंदौर: सहेली के साथ कपड़े खरीदने जा रही युवती को सरेराह मारे चाकू, गंभीर घायल युवती अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Mar 2022 04:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

अपनी सहेली के साथ कपड़े खरीदने जा रही युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने उसके पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Indore: A girl going to buy clothes with a friend was stabbed with a knife, seriously injured girl admitted to the hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी सहेली के साथ कपड़े खरीदने बाजार जा रही युवती पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से जख्मी हुई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि बाणगंगा क्षेत्र निवासी युवती रोशनी और उसकी सहेली सोनिया कपड़े खऱीदने राजबाड़ा की ओर जा रहीं थीं। रास्ते में शुभम रायकवार नामक युवक आया और सोनिया से विवाद करने लगा। विवाद के बाद जब शुभम बेकाबू हुआ तो उसने चाकू निकालकर सोनिया पर वार कर दिए। यह देखकर सहेली रोशनी घबरा गई और चिल्लाई। बाद में शुभम भाग गया। सोनिया गंभीर रूप से घायल हुई। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना हुई है। शुभम और सोनिया एक ही क्षेत्र में रहते हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि शुभम, उसकी मां और उसके साथ अन्य साथियों ने सोनिया और उसकी साथी रोशनी को सदर बाजार इलाके के समीप कब्रिस्तान के नजदीक रोककर विवाद किया था। इसके बाद शुभम ने चाकू निकालकर सोनिया के पेट में मार दिए।  बाद में शुभम, उसकी मां व अन्य साथी भाग गए। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed