{"_id":"5ab6aa744f1c1ba8768b73a4","slug":"india-gives-citizenship-to-28-pakistani-nationals-cm-shivraj-singh-gave-citizenship-certificate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने और 28 पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता प्रदान की, सीएम शिवराज सिंह ने सौंपे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने और 28 पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता प्रदान की, सीएम शिवराज सिंह ने सौंपे प्रमाणपत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश सरकार ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से विस्थापित 28 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए। पिछले कुछ सालों के दौरान भोपाल जिले में नागरिकता प्रदान किए गए 487 लोगों से यह 28 लोग अन्य हैं।
भोपाल जिला प्रशासन और केंद्रीय गृह मंत्रालय इन लोगों को मंजूरी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने आवास पर 28 लोगों को प्रमाण पत्र दिया। इनमें से ज्यादातर लोग दीर्घकालिक वीसा पर भारत में रह रहे थे।
स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के मुताबिक, "भोपाल में नागरिकता के 250 से ज्यादा मामले लंबित पड़े हैं जो जल्द ही हल कर लिए जाएंगे। पाकिस्तान में उत्पीड़ित सिंधी समुदाय के लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं।''
विज्ञापन
बीते सालों के दौरान पाकिस्तान से हजारों हिन्दू सिंधी परिवार भारत में विशेषकर मध्य प्रदेश में आ बसे हैं। ये परिवार विभाजन के बाद भारत में बस गए अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए मुलाकाती वीजा पर आते हैं। पाकिस्तान से आए ज्यादातर मुलाकाती वापस लौटना नहीं चाहते हैं और यहां अवैध रूप से यहां रहने लगते हैं।

2014 से ऐसे पाकिस्तानियों के प्रति उदार है सरकार
साल 2014 में जब से भाजपा सरकार केंद्र में सत्ता में आई थी, उसने सिंधी परिवारों से आने वाले ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति उदारवादी रवैया अपनाया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में लखनऊ में 52 सिंधी परिवारों को ऐसे ही नागरिकता प्रमाण पत्र बांटे थे।
इन प्रमाण पत्रों को सौंपते समय चौहान ने उन नए लोगों को नए देश के नियमों का पालन करने के लिए कहा जिसका अब वे एक हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अब से यह देश और शहर उनका है। उन्होंने कहा, "यदि सिंधु नदी के किनारे विकसित सभ्यता में पले-बढ़े नागरिकों को किसी कारण से अपनी जड़ें छोड़नी पड़ती हैं और हमारे देश पहुंचे हैं, तो यह देश उनका है और यहां उनका स्वागत है।"
जिन लोगों को नागरिकता दी गई है वे हैं:
गीता-प्रीतम दास, कविता बाई-भाग सिंह, मुरली लाल-चमनलाल छाबड़िया, नरेंद्र कुमार-पिताम्बर दास, जयपाल-पिताम्बर दास, बेबी बाई-सितलदास, सीतलदास-राजहोमल, सावन दास, हाशमतमल, तुलसीबाई , सावनदास, राजकुमार-राजहोमल, चन्द्रभान-राजहोमल, गुलीबाई-राजहोमल, अनिता बाई-राजहोमल, चंदरीबाई-राजहोमल, देवी बाई-ब्रिजलाल, शर्मिला बाई- रमेश लाल, महेंद्र कुमार-पिताम्बर दास, हरिश कुमार कुकरेजा-चंद्रभान, दर्पणलाल-भगवानदास, रमेशलाल-बचराम, पापीबाई-रमेश लाल, संतोष कुमार-सुमेरमल, मुकेश कुमार-सुमेरमल, रीता रानी-हंसराज, पवन कुमार-सुधामचंद, शारदी बाई-पवन कुमार, सुनीता बाई-सुनील कुमार और कृष्ण-मुरलीलाल छाबड़िया।