फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband taunts wife for her dark complexion, angry woman commits suicide in chhindwara case registered

MP News: पत्नी के सांवले रंग को लेकर पति ने मारा ताना, नाराज महिला ने किया सुसाइड, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में एक पति अपनी पत्नी को उसके सांवले रंग के कारण ताने दिया करता था। शादी के 13 साल बीत जाने के बाद भी पति जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Husband taunts wife for her dark complexion, angry woman commits suicide in chhindwara case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक महिला की आत्महत्या के मामले की जांच में एक अजीब बात सामने आई। महिला के सांवले रंग को लेकर अक्सर पति उसे ताने मारा करता था। पति को समझाने की बजाए उसके सास, ससुर और देवर भी उसका साथ देते थे। रोज-रोज के तानों से तंग महिला का सब्र का बांध टूट ही गया। उसने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। एसआई आरपी चौधरी ने बताया कि 26 नवम्बर को ग्राम भजिया निवासी 30 वर्षीय राधा पति मुकेश चंद्रवंशी ने जहर का सेवन कर लिया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर में इलाज के दौरान 28 नवम्बर को राधा की मौत हो गई थी। मर्ग जांच और मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान में सामने आया कि राधा और मुकेश की शादी को लगभग 13 साल का वक्त बीत गया है। उनकी एक दस वर्षीय बेटी और आठ साल का बेटा है। 
विज्ञापन

राधा के सांवले रंग को लेकर मुकेश अक्सर उसे ताने मारता था । मुकेश समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी उसे इसी बात के ताने मारे जाते थे। घटना दिनांक को भी इस सभी बातों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और राधा ने जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद मृतका के पति मुकेश चंद्रवंशी, सास, ससुर और देवर के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed