{"_id":"5d82e5158ebc3e93d228ff03","slug":"honey-trap-scandal-broke-in-bhopal-police-arrested-five-people-including-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में हनी ट्रैप के मामले का खुलासा, तीन महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में हनी ट्रैप के मामले का खुलासा, तीन महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार
Thu, 19 Sep 2019 07:46 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हनी ट्रैप कर अधिकारी और मंत्रियों को ब्लैकमेल करते थे। फिलहाल मामले में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा पुलिस ने मंगलवार को तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मिलकर अधिकारियों और मंत्रियों को फंसाकर पैसे ऐंठने का काम करते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इंदौर भोपाल और एटीएस पुलिस को युवतियों के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह के लोग हाई प्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भोपाल पुलिस ने रिवेयरा टाउन से एक महिला को हिरासत में लिया है। यह महिला यहां एक मंत्री के बंगले में किराए से रहती है। महिला की गतिविधियों पर इंटेलीजेंस की टीम भी नजर रखे हुई थी। साथ ही एटीएस भी अपने स्तर पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही थी। महिला के खिलाफ कुछ दिन पहले इंदौर के एक थाने में ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज की गई थी।
