फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Fake note making gang busted, two accused arrested

Gwalior: नकली नोट बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, नोट बनाने का सामान भी किया जब्त

Fri, 30 Dec 2022 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

ग्वालियर में नकली नोट छापने वाली गैंग के दो सदस्य पकड़ाए हैं। दोनों के कब्जे से पांच सौ और सौ के कई नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने नोट छापने में काम आने वाला सामान भी जब्त किया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Fake note making gang busted, two accused arrested
ग्वालियर में बनाए जा रहे थे नकली नोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नकली नोट बनाने वाली गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दबिश में नोट बनाने का सामान और  500 और 100 रुपये के कई नकली नोट मिले हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि कब से नोट बाजार में चला रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र इलाके के गुढ़ा स्थित कृष्णा कॉलोनी में ये कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में नकली नोट बनाकर बाजार में खपाए जाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने पहले मामले की पुष्टि की फिर टीम बनाकर दबिश दी। पुलिस जब कृष्णा कॉलोनी गुढ़ा में एक मकान के अंदर पहुंची तो दो लोग नकली नोट बनाते मिले। कमरे में कलर प्रिंटर, डेस्कटॉप, स्केनर तथा बॉण्ड पेपर रखे मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। उन्होंने अपना नाम बंटी कुशवाह व मनोज कुशवाह बताया। 
विज्ञापन


सीएसपी शियाज ने बताया कि इनके कमरे में पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गई तो वहां और इनकी जेब से पुलिस टीम को 500-500 के 12 नकली नोट और 100-100 रुपये के 11 नकली नोट मिले। पकड़े गए आरोपी थाना पुरानी छावनी व थाना थाटीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे फोटोग्राफी का काम करते हैं। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि ये लोग अभी तक छापकर कितने नकली नोटों को कहां - कहां खपा चुके हैं और उनकी सप्लाई के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed