{"_id":"6b0507c32ec1da215b066645","slug":"mp-high-court-cancels-morena-beo-appointment-minister-order-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की मनमर्जी की नियुक्ति खारिज: मुरैना में कनिष्ठ को बीईओ बनाने का आदेश हाईकोर्ट ने निरस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की मनमर्जी की नियुक्ति खारिज: मुरैना में कनिष्ठ को बीईओ बनाने का आदेश हाईकोर्ट ने निरस्त किया
Tue, 24 Nov 2026 09:13 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:13 AM IST
सार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर एकल पीठ ने मुरैना के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति से जुड़ा राज्य सरकार का आदेश रद्द कर दिया है। अदालत ने पाया कि वरिष्ठ प्राचार्य राजेंद्र सिंह सिकरवार को हटाकर जूनियर प्राचार्य हरेंद्र सिंह को प्रभार देने का निर्देश कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सीधे दिया था। कोर्ट ने सिकरवार को दोबारा प्रभार सौंपने और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति तक पद पर काम करने देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर एकल पीठ ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए मुरैना के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति से जुड़े आदेश को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत की पीठ ने कैबिनेट मंत्री के सीधे निर्देश पर वरिष्ठ प्राचार्य को हटाकर जूनियर प्राचार्य को प्रभार सौंपने का आदेश निरस्त कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि भले ही किसी कर्मचारी को अतिरिक्त प्रभार पर बने रहने का पूर्ण अधिकार नहीं है, लेकिन शासन बिना किसी ठोस प्रशासनिक कारण और तय प्रक्रिया के मनमाने ढंग से किसी वरिष्ठ अधिकारी को हटाकर जूनियर को प्रभार नहीं दे सकता।
मात्र चालीस दिनों में बदला प्रभार आदेश
अदालत ने याचिकाकर्ता राजेंद्र सिंह सिकरवार को तत्काल प्रभाव से बीईओ का प्रभार वापस सौंपने और उनकी सेवानिवृत्ति तिथि 31 दिसंबर तक इस पद पर कार्य करने देने के निर्देश दिए। मुरैना के तत्कालीन बीईओ श्याम सिंह तोमर द्वारा पद पर बने रहने में असमर्थता जताने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन से 20 मई को शासकीय हाईस्कूल शिवलाल का पुरा के प्राचार्य राजेंद्र सिंह सिकरवार को मुरैना बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय के 29 सितंबर, 2015 के निर्देशों के तहत जारी हुआ था, जिसमें ब्लॉक के वरिष्ठतम प्राचार्य को प्रभार देने का प्रावधान है। महज 40 दिन बाद 30 जून को राज्य शासन ने एक अन्य प्राचार्य हरेंद्र सिंह को नया प्रभारी बीईओ नियुक्त कर दिया, जिसे सिकरवार ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी।
नोटशीट की जांच से हुआ खुलासा
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एम.पी.एस. रघुवंशी ने तर्क दिया कि वरिष्ठता सूची में याचिकाकर्ता 383वें स्थान पर हैं, जबकि नया प्रभार पाने वाले प्राचार्य 911वें स्थान पर हैं। सेवानिवृत्ति से ठीक पहले किसी वरिष्ठ अधिकारी को अपने से काफी कनिष्ठ के अधीन काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर जब शासन ने मूल नोटशीट पेश की, तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने सीधे दिए थे निर्देश
सरकारी रिकॉर्ड (नोट नंबर 19) से स्पष्ट हुआ कि विभागीय अधिकारियों की ओर से हरेंद्र सिंह को प्रभार देने का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया था। इसके बजाय सीधे कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने ही उनकी पदस्थापना का आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर उच्च न्यायालय ने 30 जून के आदेश को रद्द कर दिया और याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।