फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Congress candidate who arrived to file nomination targeted BJP

MP Election: नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक, कहा- अब यहां दूसरे नेता की गुंजाइश नहीं

Thu, 26 Oct 2023 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Oct 2023 04:19 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर जिले की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
 

विज्ञापन
Congress candidate who arrived to file nomination targeted BJP
नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं प्रवीण पाठक ने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा के सामने मुकाबले को लेकर कहा कि ‘मैं कोई मुकाबला और लड़ाई ,झगड़ा और युद्ध इन सब में कोई विश्वास नहीं रखता।

विज्ञापन


नारायण सिंह कुशवाहा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के परिजनों में से मेरे एक परिजन है। मेरे पिता के मित्र हैं और वह मेरे चाचा हैं, इसलिए उनके विषय में कोई टिप्पणी करना मैं उचित नहीं समझता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह को कोई चुनौती तो नहीं मानता, क्योंकि दक्षिण विधानसभा की जनता को उनका बेटा प्रवीण पाठक मिल गया है। अब यहां किसी और दूसरे नेता की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


बीजेपी को कोई सशक्त प्रत्याशी उतारना चाहिए: प्रवीण पाठक


भाजपा में टिकट वितरण को लेकर हो रहे विरोध पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकर इतना चिंतन मनन कर रही थी। इससे लगा कि शायद कोई अच्छा और बेहतर प्रत्याशी यह लोग लेकर आएंगे। मुझे इस बात पर तकलीफ और दुख भी है कि ऐसा प्रत्याशी उन्होंने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से उतारा है। जिसकी  अधिकारी तक नहीं सुनते हैं। कायदे से बीजेपी को कोई सशक्त प्रत्याशी उतारना चाहिए था, जो वास्तव में ही दक्षिण विधानसभा के भविष्य के बारे में सोचता पर दुर्भाग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर भाजपा के एजेंट

उन्होंने कहा कि इतनी मेहनत के बाद बीजेपी कोई अच्छा प्रत्याशी नहीं लेकर आ पाई हैं और लेकर भी नहीं आ पायेगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर शासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed