{"_id":"62f0f8220dfd1b2dae0d7bcf","slug":"case-registered-against-brother-in-law-who-molested-magistrate-s-wife-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: मजिस्ट्रेट की विधवा पत्नी से छेड़खानी करने वाले जेठ पर मामला दर्ज, कोरोना के चलते हो गई थी पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: मजिस्ट्रेट की विधवा पत्नी से छेड़खानी करने वाले जेठ पर मामला दर्ज, कोरोना के चलते हो गई थी पति की मौत
Mon, 08 Aug 2022 05:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:18 PM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ ने मेरी बेटी को बालकनी से उल्टा लटकाकर डराया और कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। साथ ही जेठ ने सोने चांदी के गहने भी छीन लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में मजिस्ट्रेट की मौत के बाद उसकी पत्नी से छेड़खानी करने वाले जेठ और ससुर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने अपने मायके में उत्तर प्रदेश पुलिस को शिकायत करते हुए जेठ और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ ने मेरी बेटी को बालकनी से उल्टा लटकाकर डराया और कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। साथ ही जेठ ने सोने चांदी के गहने भी छीन लिए। यूपी पुलिस ने शून्य पर महिला की शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाने में भेजी है। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल उत्तरप्रदेश की रहने वाली 30 साल की महिला की शादी ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक मजिस्ट्रेट से हुई थी। महिला की शादी 2012 में हुई थी, जबकि 2020 में मजिस्ट्रेट पति की कोरोनाकाल में मौत हो गई। पति की मौत के बाद भी महिला ससुराल में रह रही थी, जिसके बाद जेठ और ससुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ शराब के नशे में उसके साथ छेड़छाड़ करता है वहीं, विरोध करने पर मारपीट करता है। ससुर से शिकायत की तो उसने भी मदद नहीं की।
मामले पर एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।