फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Troubled by the mafia, the retired soldier appealed to the collector, saying- Do not force this system to become Paan Singh Tomar

ग्वालियर: माफियाओं से परेशान रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- पान सिंह तोमर बनने को मजबूर न करे ये सिस्टम

Wed, 09 Feb 2022 02:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 02:33 PM IST
सार

एक रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर को चेतावनी दे डाली और कहा कि सिस्टम के माफिया और पुलिस वाले मुझे पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्या मुझे अपने परिवार की हक की लड़ाई के लिए बंदूक को उठाना पड़ेगा। मामला प्लॉट पर कब्जा दिलाने का है।
 

विज्ञापन
Gwalior: Troubled by the mafia, the retired soldier appealed to the collector, saying- Do not force this system to become Paan Singh Tomar
प्लॉट पर कब्जा दिलाने की गुहार लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर-चंबल की पहचान पान सिंह तोमर की कहानी से हर कोई वाकिफ है, कैसे एक फौजी ने सिस्टम की तानाशाही और नाइंसाफी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाया था और बागी हो गए थे। कुछ ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया, जब एक रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर को चेतावनी दे डाली और कहा कि सिस्टम के माफिया और पुलिस वाले मुझे पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्या मुझे अपने परिवार की हक की लड़ाई के लिए बंदूक को उठाना पड़ेगा। कलेक्टर ने तत्काल क्षेत्रीय एसडीएम को मामले की पूरी जांच के आदेश दिए और दोषियों को उनके चेंबर में हाजिर करवाने का आदेश दिया। कलेक्टर ने एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि 2 दिन के अंदर प्लॉट पर उनका कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के लाल टिपारा गौशाला के पास रहने वाले रिटायर्ड फौजी रघुनाथ सिंह तोमर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने शिकायती आवेदन में कलेक्टर को बताया कि उनके द्वारा 2011 में साईं नगर में एक प्लॉट खरीदा था। जिसका विक्रय अरविंद गुर्जर भूपेंद्र बघेल और जसवंत सिंह के माध्यम से हुआ, लेकिन जब वे अगस्त में 22 साल की फौजी की नौकरी पूरी कर रिटायर हुए और अपने प्लॉट पर अपना आशियाना तैयार करना चाहा, तो पाया कि वहां पर माफिया और दबंगों ने कब्जा कर लिया है। यह कब्जा भी प्लॉट बेचने वाले अरविंद जसवंत और भूपेंद्र के इशारे पर ही होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी रघुनाथ सिंह तोमर का यह भी कहना है कि बदमाशों ने उस प्लॉट को कई बार रीसेल करते हुए बेच भी दिया। जिसके कारण वह जब भी अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए पहुंचते तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कई बार इसको लेकर थाने से लेकर प्रशासन तक शिकायती आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें पान सिंह तोमर की तरह बागी होने पर मजबूर किया जा रहा है, यदि अब उन्हें प्रशासन और पुलिस से मदद नहीं मिलती है तो वह बंदूक उठाने को मजबूर हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस मामले में तत्काल एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट एसडीएम को कलेक्टर के समक्ष बीते 2 दिन के अंदर प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed