Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Police Crack Down on Mule Account Network, Register 13 FIRs in One Day Over Cyber Fraud

ग्वालियर: म्यूल अकाउंट गिरोह पर पुलिस का प्रहार, एक ही दिन में 13 एफआईआर दर्ज, कमीशन के लालच में बेचे खाते

Sun, 29 Nov 2026 12:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

ऑनलाइन ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थानों में एक ही दिन में 13 FIR दर्ज की गई हैं। जांच में बैंक खाते, सिम कार्ड और UPI ID कमीशन पर साइबर अपराधियों को देने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Gwalior: Police Crack Down on Mule Account Network, Register 13 FIRs in One Day Over Cyber Fraud
साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट गिरोह पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन ठगी के काले धन को ठिकाने लगाने वाले 'म्यूल अकाउंट' गिरोह पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में एक ही दिन में 13 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। जांच में सामने आया है कि चंद पैसों और कमीशन के लालच में कई लोगों ने अपने बैंक खाते, सिम कार्ड और यूपीआई आईडी साइबर अपराधियों के हवाले कर दिए। इन्हीं खातों के जरिये ठगी की मोटी रकम इधर से उधर भेजी जा रही थी।

विज्ञापन


फर्जी खातों से लेनदेन का पर्दाफाश
पुलिस टीमों ने आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ वडोदरा, इंडसइंड और यूनियन बैंक समेत कई बैंकों के खातों के केवाईसी दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट की गहन छानबीन की। एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल से प्राप्त तकनीकी और वित्तीय आंकड़ों ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। जांच में पुख्ता सबूत मिले कि इन खातों में देश के अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों का पैसा जमा कराया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: श्योपुर आदिवासी जमीन विवाद में हाईकोर्ट का सवाल- झूठे आंकड़े निकले तो अफसरों पर क्या कार्रवाई होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिराना कार्यप्रणाली
इन म्यूल खातों की कार्यप्रणाली बेहद शातिराना थी। जैसे ही ठगी की राशि इन खातों में पहुंचती, वैसे ही एटीएम, यूपीआई या अन्य खातों के माध्यम से लगभग पूरी रकम निकालकर आगे स्थानांतरित कर दी जाती थी। इन खातों में नियमित कमाई या सामान्य घरेलू खर्च का कोई ब्योरा नहीं मिला। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में खाताधारकों की संलिप्तता उजागर हुई है।

एक ही खाते पर आठ शिकायतें
चिंताजनक यह है कि यूनियन बैंक के एक खाते के खिलाफ ही आठ साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं, जबकि एक अन्य खाते पर तीन शिकायतें सामने आईं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं। अब अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और कुल कितने करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed