फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Controversial poster put up by Congress in front of Scindia Mahal

ग्वालियर: सिंधिया महल के सामने कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर, लिखा- गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है

Fri, 06 May 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 08:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश चुनावों का माहौल अभी से चढ़ने लगा है। ग्वालियर में 7 मई को होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस का एक पोस्टर विवादों में आ रहा है। दरअसल ये पोस्टर सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर लगाया गया है। इसमें लिखा है- गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Controversial poster put up by Congress in front of Scindia Mahal
सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर लगाया गया विवादित बैनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर 7 मई को ग्वालियर में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। इसमें पीसीसी चीफ़ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पूर्व मंत्री और ग्वालियर चंबल अंचल के विधायक, जिला अध्यक्ष और तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। लेकिन इस बैठक से पहले ही कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की शुरुआत कर दी है। बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर एक विवादित बैनर लगाया है। इस बैनर पर आपत्तिजनक नारा लिखा गया है।
विज्ञापन


बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह का फोटो है। इस बैनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी फोटो है और सिंधिया के चेहरे को ब्लर किया गया है। इसके साथ ही इस बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह तीर कमान लिए हुए हैं जो अपने तीर को सिंधिया की तरफ छोड़ रहे हैं इस बैनर के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से गद्दारी की है और इस गद्दारी का सिंधिया परिवार से पुराना नाता है। यह बैनर ठीक जय विलास पैलेस के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत अपने समर्थकों के साथ जय विलास पैलेस पहुंचे थे जहां उन्होंने गेट के सामने यह विवादित बैनर लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की 7 मई को आयोजित बैठक लगभग 4 से 5 घंटे चलने वाली है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि आगामी समय में होने वाली है मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए रणनीति तैयार होगी। इसके साथ ही इस रणनीति की शुरुआत ग्वालियर चंबल अंचल से हो रही है, क्योंकि अबकी बार कांग्रेस के टारगेट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed