फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Bull picks up elderly woman, dies during treatment in hospital

ग्वालियर: सांड ने बुजुर्ग महिला को उठाकर पटका, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mon, 02 May 2022 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 03:59 PM IST
सार

बहोड़ापुर स्थित सागरताल निवासी 70 वर्षीय बिल्ली उर्फ बिल्लो यादव दर्शन करने अचेश्वर मंदिर आई थीं। प्याऊ पर पानी भरने के दौरान सांड आया और बिल्लो देवी को सींग पर उठाकर हवा में उछाल दिया। करीब 6 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद वृद्ध महिला का सिर फट गया। गंभीर हालत मं उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Gwalior: Bull picks up elderly woman, dies during treatment in hospital
bull attack - फोटो : self

विस्तार

ग्वालियर में एक सांड के हमले में बुजुर्ग महिला की जान ले ली। महिला मंदिर के सामने नल से पीने के लिए पानी भर रही थी तभी सड़क पर दौड़ता हुआ सांड आया और सींग पर महिला को उठाकर उछाल दिया। सिर के बल जमीन पर गिरी वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित सागरताल निवासी 70 वर्षीय बिल्ली उर्फ बिल्लो यादव दर्शन करने अचेश्वर मंदिर आई थीं। जब वे मंदिर के बाहर प्याऊ से पानी भर रही थीं तो कुछ ही दूरी पर सांड खड़ा था। इसी समय किसी ने सांड को वहां से भगाया। जिससे अचानक सांड बेकाबू हो गया और सड़क पर हंगामा करने लगा। दौड़ता हुआ सांड आया और बिल्लो देवी को सींग पर उठाकर हवा में उछाल दिया। करीब 6 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद वृद्ध महिला का सिर फट गया। गंभीर हालत मं उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पर वृद्ध महिला को वहां मौजूद लोगों में से कोई नहीं पहचानता था। जब तलाशी ली तो उनके पास एक कागज की पर्ची निकली। उस पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर लोगों ने कॉल किया तो वह उनके दामाद का निकला। दामाद को घटना के बारे में बताया तो उसने वृद्धा के बेटे को बताया। तब परिजन अस्पताल पहुंचे। टीआई कंपू रामनरेश यादव का कहना है कि सांड के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। फिलहाल पोस्मार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed