फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior An FIR has been register against 150 workers of Vishva Hindu Parishad and Bajrang Dal

बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने किए हर्ष फायरिंग, 150 के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 10 Oct 2019 02:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Oct 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Gwalior An FIR has been register against 150 workers of Vishva Hindu Parishad and Bajrang Dal
firing - फोटो : ANI

दशहरा पर विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नदीगेट स्थित विद्यालय प्रांगण में हर्ष फायरिंग की। इन लोगों को पुलिस द्वारा रोका गया, फिर भी ये लोग नहीं रूके। इस मामले को लेकर झांसी रोड पुलिस ने 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन



दशहरा पर नदीगेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें कार्यक्रम में बजरंग दल और विश्व परिषद हिंदू के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। शस्त्र पूजा के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने हर्ष फायरिंग की। इस कार्यक्रम को लेकर इंदरगंज थाने में पदस्थ सिपाही राजवीर राठौर और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगी थी। फायरिंग के दौरान जब सिपाही ने आरोपियों को रोका तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। 


इसके बाद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। सिपाही के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक चार-पांच फायर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed