फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: After eating the wedding feast, 100 bridegrooms, including the bride, got sick, admitted at midnight

ग्वालियर: शादी की दावत खाने के बाद दुल्हन समेत 100 बराती बीमार, आधी रात को कराया गया भर्ती 

Thu, 21 Apr 2022 02:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 02:56 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में शादी की दावत खाने के बाद दुल्हन समेत 100 बराती बीमार हो गए। समारोह में शामिल लोगों को आधी रात को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Gwalior: After eating the wedding feast, 100 bridegrooms, including the bride, got sick, admitted at midnight
खाना खाने के बाद बिगड़ी दुल्हन की तबीयत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में शादी की दावत खाने के बाद दुल्हन समेत 100 बराती बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार बंबू रेस्टोरेंट में शादी की दावत चल रही थी। खाना खाने के बाद समारोह में शामिल लोगों को आधी रात को उल्टी-दस्त होने लगे, देखते ही देखते करीब 100 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दुल्हन नेहा कुशवाह भी अपनी ही शादी की दावत खाने के बाद बीमार पड़ गई, जिसके बाद उसे आधी रात को अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड के राजभान सिंह कुशवाह की बेटी नेहा की शादी मैनपुरी में रहने वाले रोहित गौर के साथ मंगलवार को आयोजित थी। बेटी की शादी के लिए राजभान सिंह कुशवाह ने नगर निगम मुख्यालय परिसर में स्थित बंबू रेस्टोरेंट को एक दिन के लिए किराए पर लिया था। नगर निगम ने इस रेस्टोरेंट को अनिल दीक्षित को अनुबंध पर दिया है। यहां का प्रबंधन अनिल दीक्षित ही संभालते हैं। लड़की के पिता राजभान का आरोप है कि उन्होंने बड़ी संख्या में शादी समारोह में आए लोगों के बीमार पड़ने के बाद अनिल दीक्षित को फोन लगाया तो उन्होंने नींबू पानी का कुछ समय के लिए इंतजाम करवाया। लेकिन जब बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो वे अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए। रेस्टोरेंट में भी कर्मचारी रात 2 बजे के बाद नहीं थे। ऐसे में पूरी रात शादी समारोह में आए लोग परेशान होते रहे। 
विज्ञापन


मैनपुरी से आए एक व्यक्ति अतुल भाटी ने बताया कि कुछ लोग रात में ही मैनपुरी के लिए रवाना हो गए थे उन्हें भी वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी ना तो नगर निगम ने कोई संज्ञान लिया है और ना ही पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed