{"_id":"5bfba046bdec2241b1428ae0","slug":"governor-anandiben-patel-inaugurated-mp-press-club-s-voters-awareness-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र प्रेस क्लब के मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र प्रेस क्लब के मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन ने किया
भाषा, भोपाल
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में निष्पक्ष और निर्भीक मतदान को बढ़ावा देने और मतदाताओं को जागरूक करने के मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अभियान के तहत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यहां राजभवन में एक पोस्टर को लोकार्पित किया। प्रदेश में 28 नवंबर को अधिकतम मताधिकार के लिए प्रेरणा देने और जागरूकता लाने के इस अभियान की राज्यपाल ने प्रशंसा की और क्लब की गतिविधियों को सराहा।
विज्ञापन
लोकार्पण अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ विशेष सहयोगी एल एन सी टी यूनिवर्सिटी के कुलपति एन .के. थापक, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के डीन डॉ .निलेश खरे और भारतीय जीवन बीमा निगम के मध्य क्षेत्र के महाप्रबंधक बी एल दास उपस्थित थे। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब पूरे राज्य में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरण कर रहा है।
विज्ञापन
