{"_id":"d8d8a957c9c4c72d6a0bc6f8036537bf","slug":"gangrape-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी, हुआ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी, हुआ रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Feb 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक फ्रेंड से मिलना एक लड़की को बहुत महंगा पड़ा। उसके साथ गैंगरेप हुआ, पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मामला गुरूवार शाम करीब पांच वजे का है जब भोपाल से 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज इलाके में दसवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए गई।
पुलिस ने बताया कि घूमंतू जाति के चार युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने लड़के को चाकू दिखाया और पेड़ से बांध दिया।
बारी बारी से उन्होंने लड़की के साथ रेप किया। बाद में लड़की और उसका फेसबुक फ्रेंड भोपाल लौटे। रेपिस्टों ने उन दोनों को छोड़ने से पहले मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन
वे लड़की की आंटी के घर पहुंचे और वहीं रुके। शक्रवार को लड़की ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और फिर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया।
केस को आगे की जांच के लिए रायसेन पुलिस के पास भेजा गया है। मेडिकल में साफ हो गया है कि लड़की के साथ रेप हुआ था।
होशंगाबाद रेंज के एडीजी अजय शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी पहचाने जा चुके हैं और उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़की और उसके दोस्त ने फोटो देख कर पहचान भी कर ली है।
विज्ञापन
