{"_id":"67e57b2c-a1b7-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"gang-rape-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में गैंगरेप, भाजपा पार्षद भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में गैंगरेप, भाजपा पार्षद भी शामिल
दतिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के पांच आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी का एक निगम पार्षद भी शामिल है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
दतिया निवासी पीड़ित युवती के अनुसार वह अपने बहनोई के साथ जिगना थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां गई थी। सोमवार को वापस लौटने के दौरान पार्षद बालकिशन कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पार्षद ने युवती को जबरदस्ती सड़क किनारे ले जाकर अपने साथियों के साथ उससे दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि उन्होंने हथियार भी लिए हुए थे।
पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि वह घटना के बाद जब शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और उसके बहनोई की पिटाई कर दी। अब मंगलवार को पुलिस ने चिकित्सकी य परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
इस घटना पर मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दतिया जिला अब राज्य की क्राइम राजधानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को भी जिले के जंगलों में एक स्विस महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी।
अजय सिंह ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि इस घटना में भाजपा का एक पार्षद भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी भाजपा पार्षद और उसके साथियों पर दो साल पहले भी गैंगरेप का आरोप लग चुका है।
