फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gang rape accused house demolished in Niwari

Niwari News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का घर गिरा दिया गया, कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं

Wed, 12 Oct 2022 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 10:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपी के घर को गिरा दिया है। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Gang rape accused house demolished in Niwari
दुष्कर्म के आरोपी का घर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले में लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। उन्हें पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। साथ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया, निवाड़ी जिले के रहने वाले शातिर बदमाश विनय राय पुत्र रामरतन राय निवासी कुलवा के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन


निवाड़ी प्रशासन ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विनय राय के अवैध कब्जे पर बने फॉर्म हाउस को बुलडोजर से ढहा दिया। विनय राय पर सामूहिक दुष्कर्म और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। निवाड़ी जिला के अलावा टीकमगढ़ और शिवपुरी की पुलिस को भी इस शातिर की तलाश है। पुलिस ने इस बदमाश के ऊपर छह हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन


एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया, निवाड़ी के कुलुआ में विनय राय अवैध कब्जा किए हुए था, जिस पर फॉर्म हाउस और पक्का मकान बना हुआ था। इसको ढहा दिया गया है और आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। यह आदतन अपराधी है, जिले में इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed