{"_id":"5d67a7118ebc3e93b4343c75","slug":"fssai-offered-certificate-of-making-bhog-to-one-more-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः एफएसएसएआई ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को दिया भोग प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः एफएसएसएआई ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को दिया भोग प्रमाणपत्र
Thu, 29 Aug 2019 03:54 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के बाद इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को भी भारतीय खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भोग प्रमाणपत्र जारी किया है। यह प्रतिष्ठित तमगा ईश को आनंदपूर्ण स्वच्छ चढ़ावा (भोग) योजना के तहत दिया गया है जिसके तहत देवस्थानों के प्रसाद और भोजन की गुणवत्ता प्रमाणित की जाती है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बृहस्पतिवार को बताया, एफएसएसएआई ने खजराना गणेश मंदिर की प्रबंधन समिति के नाम भोग प्रमाणपत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में मिलने वाले प्रसाद और श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले भोजन को लेकर कुछ दिन पहले विस्तृत ऑडिट किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर का प्रसाद और भोजन सामग्री खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के अलग-अलग पैमानों पर खरी पाई गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एफएसएसएआई ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मिलने वाले प्रसाद और भोजन की गुणवत्ता पर जून में मुहर लगाते हुए इस देवस्थान की प्रबंधन समिति के नाम भोग प्रमाणपत्र जारी किया था। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव के देश भर में फैले 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
विज्ञापन
