{"_id":"6134dbef31b3222f1e1a5673","slug":"four-killed-17-injured-as-tractor-trolley-overturns-in-madhya-pradesh-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: झाबुआ में टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में चार की मौत और 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: झाबुआ में टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में चार की मौत और 17 लोग घायल
Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
सार
घटना रविवार सुबह झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के धतूरिया गांव में हुई। मरने वालों की उम्र 37 से 45 साल के बीच है।
विज्ञापन
झाबुआ में हादसा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के झाबुआ में रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। रायपुरिया थाना क्षेत्र के धातुरिया गांव में हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 23 लोग सवार थे। सभी लोग अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान धतूरिया के पास ट्रैक्टर का अगला टायर फटने से हादसा हो गया।
कल्याणपुरा थाने के प्रभारी अनिल बामनिया ने कहा कि घटना रविवार सुबह झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के धतूरिया गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र 37 से 45 साल के बीच है।
पुलिस के मुताबिक, पेटलावद के रहने वाले बुजुर्ग कालिया की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। रविवार को कुछ लोग उसी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे धतूरिया गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इस कारण असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड किनारे पलट गई। इसमें बैठे लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में अपसिंग (45), फुनसिंग (40), अप्पा सकरिया (30), किंगु (50) की मौके पर मौत हो गई। 2 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी का पेटलावद अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचने लगे। इस दौरान विधायक वालसिंह मेडा भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। विधायक ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2 -2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की।