{"_id":"5a9d47f84f1c1b8a258b57be","slug":"former-bjp-mla-from-madhya-pradesh-s-rewa-abhay-mishra-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक अभय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक अभय मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधायकों का पाला बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान उनके साथ राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि अभय मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा सेमरिया के पूर्व विधायक विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 24 फरवरी को मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं। दोनों सीटों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। राजनीतक विशेषज्ञों का मानना है कि इन दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Delhi: Former BJP MLA from #MadhyaPradesh's Rewa Abhay Mishra joins Congress. pic.twitter.com/142MJqnE1H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 5, 2018
इन दो सीटों पर हुए चुनाव कांग्रेस और शिवराज सरकार दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन गए थे। इसीलिए हारने के बाद भाजपा खेमे में मायूसी है। उसने कांग्रेस की सीटें होने के बावजूद जीत के लिए जबरदस्त ताकत लगाई थी। बडे़ नेताओं ने चुनाव क्षेत्र में कैम्प किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो किए थे और मतदाताओं से पांच माह मांगे थे। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाई थी ताकि दो में से एक सीट जीतकर वह कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना सके।
दरअसल दोनों सीटें कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में हैं। यदि कांग्रेस यह चुनाव हार जाती तो भाजपा सिंधिया के साथ उसका मनोबल तोड़ने में भी कोई कसर नहीं रखती। शिवराज के मुकाबले सिंधिया कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं, यह मानकर भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी।
