फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five killed in sanjay shukla mla indore mother condolence program mishappening

इंदौर: विधायक की माताजी के उठावना कार्यक्रम में दुर्घटना, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five killed in sanjay shukla mla indore mother condolence program mishappening
प्रतीकात्मक फोटो
इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की दिवंगत माताजी के उठावना कार्यक्रम में शुक्रवार शाम को शामियाना (डोम) गिर जाने से एक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। पीटीआई की खबर में अनुसार अरविंदो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती विनोद पिता शंकर दयाल दुबे उम्र 55 वर्ष निवासी रामगंज जिंसी की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा भी घायल हुए हैं। उनके सिर में चोट के कारण तीन टांके लगे हैं। हालांकि फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।

विधायक संजय शुक्ला के मीडिया समन्वयक सुनील अग्रवाल ने बताया कि शुक्ला जी की माताजी श्रीमती कृष्णा देवी का बीते एक अक्तूबर की रात निधन हो गया था। शुक्रवार को उनके घर से नजदीक मरीमाता चौराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक सभा खत्म होने के बाद शाम लगभग छह बजे अचानक हुई तेज बारिश की वजह से शामियाना में लगाया गया 'वाटरप्रूफ डोम' गिर गया।

अग्रवाल के मुताबिक घटना के समय वहां 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। डोम गिरते ही कार्यक्रम स्थल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। घटना के समय विधायक और उनका परिवार वहां मौजूद थे। उनके परिवार सहित बाकी सभी मौजूद लोग सकुशल बताए जा रहे हैं।

धीरे धीरे गिरा पंडाल तो टला बड़ा हादसा

शोक सभा में जब लगातार बारिश होने लगी तो डोम की छत में पानी भरने लगा, और डोम धीरे-धीरे नीचे आने लगा। हादसे की सुगबुगाहट से ही लोग पंडाल छोड़ने लगे। जिससे कम लोग घायल हुए। यदि डोम एकसाथ गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता। 

मदद के लिए सक्रिय हुए आमजन

हादसे को देखते हुए राह से गुजर रहे लोगों ने भी सक्रियता दिखाई और मदद में जुट गए। सांसद शंकर लालवानी, केके मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने तत्काल शुक्ला के कार्यकर्ताओं के साथ राहत कार्य शुरू किया।

प्रशासन, निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा

हादसे की सूचना के बाद कलेक्टर लोकेश जाटव ने प्रशासनिक अमले को मौके पर रवाना किया। एडीएम अजयदेव शर्मा, बीबीएस तोमर ने तत्काल, अन्य विभागों को अलर्ट किया। निगमायुक्त आशीष सिंह ने अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को रिमूवल टीम के साथ मौके पर भेजा। मंत्री सिलावट ने स्वास्थ विभाग के अमले को तत्काल घायलों के उपचार ओर व्यवस्था के निर्देश दिए। डोम अधिक भारी होने से परेशानी बढ़ गई।

दशहरा मैदान जैसा हादसा हो जाता

इंदौर नगर निगम के दशहरा मैदान में हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। यहां स्पीकर, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में पंडाल गिर गया था। जो एक बड़ा हादसा था। हालांकि लाइट बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed