{"_id":"58cbdbb84f1c1b443732aa6b","slug":"first-heart-transplantations-in-indore-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर के अस्पताल में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर के अस्पताल में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांटेशन
amarujala.com- presented by : मुकेश झा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
इंदौर के मेदांता अस्पताल में पहली बार हर्ट ट्रांसप्लांटेशन का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने के लिए हर्ट को मात्र 14 मिनट में चोइथराम अस्पताल से मेदांता अपस्ताल लाया गया। जबकि दोनों अस्पतालों के बीच की दूरी 10 किलोमीटर है। हर्ट ट्रांसप्लांटेशन महू के संजय अग्रवाल का किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उप-डीन डॉ संजय दीक्षित ने कहा कि इस तरह का हर्ट ट्रांसप्लांट अभी तक किसी अस्पताल में नहीं किया गया है, जिसमें यूपी के कई अस्पताल और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डिविजनल कमीशनर संजय दुबे ने कहा कि "इंदौर देश के कुछ गिने-चुने शहरों में से एक है जहां जिगर और हृदय दोनों के ट्रांसप्लांटेशन की सुविधाएं हैं। और अगले पांच-छह महीने में हम अपने अस्पताल में अस्थि मज्जा ऑटो लॉगस ट्रांसप्लांट शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो हमारे कैंसर के रोगियों की भी देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
