फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fear of failure: 11th student drank Dettol, admitted to hospital after hearing about failure in Chhatarpur

असफलता का डर: छतरपुर में फेल होने की बात सुन 11 वीं की छात्रा ने पी लिया डेटॉल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 01 Apr 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

छतरपुर में एक 11 वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने के डर से डेटॉल पी लिया। परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Fear of failure: 11th student drank Dettol, admitted to hospital after hearing about failure in Chhatarpur
फेल होने के डर से छात्रा ने पी लिया डेटॉल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक स्कूली छात्रा ने परीक्षा में फेल होने के डर के चलते डेटॉल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बच्ची 11 वीं कक्षा की छात्रा है, उसके किसी दोस्त ने फोन कर अंग्रेजी विषय में कई लोगों को फेल होने की जानकारी दी, जिसके बाद छात्रा ने ये कदम उठाया। परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड इलाके का है। छात्रा सुहानी वर्मा कटनी में अपने माता पिता के साथ रहती है। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते वह छतरपुर में अपने दादा-दादी के यहां आई थी। छात्रा के किसी दोस्त ने उसे फोन पर रिजल्ट आने की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल बहुत सारे बच्चे अंग्रेजी विषय में फेल हो गए हैं। यह सुनकर सुहानी घबरा गई क्योंकि उसका भी अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ गया था। छात्रा ने फेल होने के डर से तनाव और घबराहट में डेटॉल पी लिया।   
विज्ञापन


सुहानी ने बताया कि वह हर साल परीक्षा में  80 से ज्यादा नंबर लाती है। सुहानी ने अपने गलत कदम पर अफसोस जताते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही। फिलहाल जिला अस्पताल में सुहानी का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed