फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father and son died due to electrocution while watering the fields

MP News: खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से पिता पुत्र की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 05 Mar 2024 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

MP News: जिले के गांव गोरा में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही खरगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Father and son died due to electrocution while watering the fields
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खरगापुर थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि आज 53 वर्षीय दयाराम प्रजापति अपने बेटे 25 वर्षीय कुंवरलाल प्रजापति के साथ खेत पर फसलों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान कुंवर लाल विद्युत तार की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए दयाराम भाग कर पहुंचा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान खेत पर पिता पुत्र के अलावा और कोई नहीं था।

विज्ञापन


पूरा परिवार सदमे में
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। अंतिम संस्कार के बाद परिवार वालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed