फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father and son die road accident in Chhindwara

Chhindwara News: 'घर के चिराग' के जन्म लेते ही हादसे का शिकार हुए बाप-बेटे, एयर बैग से बची कार चालक की जान

Tue, 04 Oct 2022 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 03:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पत्नी का प्रसव करवाकर लौट रहे बाप-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। एयर बैग के चलते कार सवार की जान बाल-बाल बची।

विज्ञापन
Father and son die road accident in Chhindwara
हादसे में बाप-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में पत्नी के प्रसव के बाद घर लौट रहे बाप-बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई। घाट परासिया में क्रेशर के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता अपनी संतान का सुख भी नहीं ले पाया और घर के चिराग के साथ हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि हादसा सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। बालाघाट से आ रही एक इनोवा कार ने बाइक को पहियों तले रौंद दिया। पुलिस ने बताया, बिछुआ निवासी 35 साल के मेवाराम पिता पचकौडी यादव बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ घाट परासिया में स्थित घर में रह रहा था। जहां बीते दिन मेवाराम की पत्नी को प्रसव हुआ था।
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार के दिन मेवाराम अपने पांच साल के बेटे सिद्धार्थ के साथ किसी काम से लोहर बथरी गांव गया था। वहां से छिंदवाड़ा होते हुए दोनों मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी घाट परासिया में क्रेशर के समीप बेलगाम रफ्तार से भाग रहे इनोवा चालक ने दोनों को पहियों तले रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल बाप-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घाट परासिया के गिट्टी क्रेशर के पास अक्सर हादसा होता है। ऐसे में क्षेत्रवासी आक्रोशित नजर आए। पुलिस ने सूचना के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है।


एयर बैग ने बचाई कार सवार की जान
यह हादसा इतना भयानक था कि इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि बाइक 15 फीट दूर जाकर खाई में गिरी। गनीमत यह रही कि कार में बैठे कार सवार एयर बैग खुलने से बाल-बाल बचे नहीं तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed