{"_id":"6232ca5a4222e8360762078f","slug":"electricity-distribution-company-s-engineer-asked-for-bribe-for-transformer-charging-lokayukta-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदिशा: विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर ने ट्रांसफार्मर चार्जिंग के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदिशा: विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर ने ट्रांसफार्मर चार्जिंग के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
Thu, 17 Mar 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
भोपाल लोकायुक्त टीम ने विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों विदिशा में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त भोपाल पुलिस ने बुधवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक जफर कुरैशी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसका वेयर हाउस गंजबसौदा में बन रहा है, जिसमे ट्रांसफार्मर की चार्जिंग परमिशन के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने 15000 रुपये की रिश्वत की मांग की है।
आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संपूर्णानंद शुक्ला (उम्र 54 वर्ष) को 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के साथ लोकायुक्त दल ने आवेदक जफर कुरैशी के साथ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा में अहमदपुर रोड पर स्थित कार्यालय में कार्रवाई की। इंजीनियर संपूर्णानंद शुक्ला ने होटल पेट पूजा के मुख्य द्वार पर 15000 रुपये रिश्वत राशि चार्जिंग परमिशन के लिए आवेदक जफर कुरैशी से ली और अपने ड्राइवर करण राजपूत को थमा दी। लोकायुक्त टीम ने तत्काल उन दोनों को दबोच लिया।