फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   During the lockdown in Bhopal, the miscreants kidnapped and raped the minor

भोपाल: लॉकडाउन के दौरान नाबालिग का अपहरण, शहर के बाहर बदमाशों ने किया दुष्कर्म

Wed, 22 Apr 2020 05:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
During the lockdown in Bhopal, the miscreants kidnapped and raped the minor
भोपाल में लागू लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने नाबालिग का दुष्कर्म किया - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान करनी वाली घटना सामने आई है। यहां लॉकडाउन के दौरान एक लड़की का दो व्यक्तियों ने बलात्कार किया है। दरअसल दो व्यक्तियों ने सड़क पर जा रही 17 साल की एक लड़की को कथित तौर पर अपनी कार में खींचा और करीब आठ किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


यह घटना इसलिए भी परेशान करने वाली है, क्योंकि शहर में पिछले पांच दिनों में ये बलात्कार की दूसरी घटना है। यह वारदात ऐसे समय में हुई है जब शहर में लागू लॉकडाउन के कारण चप्पे- चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


इस मामले पर हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया, '17 साल की लड़की का शनिवार रात को अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। इस मामले में हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 24 वर्षीय शफीक खान और दूसरा 22 वर्षीय आबिद खान है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक शनिवार रात को जब वह जे पी अस्पताल के पास अपने दोस्त के साथ जा रही थी, तब आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया। इसके बाद आरोपी उसे शहर के भेल इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गये और इनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया।

श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बलात्कार के बाद आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए।

श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता वहां से वापस आई और अपने दोस्त को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोस्त ने उसे धैर्य बंधाया, जिसके बाद पीड़िता में शिकायत करने का साहस आया और उसने जहांगीराबाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।


श्रीवास्तव ने बताया, 'अगले दिन इस मामले को जहांगीराबाद पुलिस थाने से हबीबगंज पुलिस थाने में ट्रांसफर किया गया। हबीबगंज पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान ले कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।' उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

श्रीवास्तव ने इस दौरान बताया कि पीड़िता कुछ साल पहले मां का निधन होने के बाद से अपनी नानी के साथ शहर की एक झुग्गी बस्ती में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed