फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Duplicate remdesivir sells nsa against 21 people sit formed

मध्यप्रदेश: रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पुलिस सख्त, अभी तक 21 लोगों के खिलाफ रासुका

Wed, 12 May 2021 08:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 May 2021 08:44 AM IST
सार

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश समेत देश के दूसरे हिस्सों में कोरोना की जीवन रक्षक दवा रेमेडिसिविर की कालाबजारी और नकली इंजेक्शन की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश में कई मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन
Duplicate remdesivir sells nsa against 21 people sit formed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में कोरोना बीमारी रोजाना हजारों लोगों को लील रहा है। लोग दवा, इंजेक्शन और उचित इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंजेक्शन की कालाबाजारी चरम पर है। मध्यप्रदेश में कोरोना में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवा रेमेडिसिविर ब्लैक में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, वह भी शीशी में पानी भरकर शातिर इसे मुंहमांगी कीमत वसूल रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस ने अभी तक 21 लोगों के खिलाफ रासुका लगाया गया है। आरोप में 11 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


नकली इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर पुलिस की पैनी नजर
 इंदौर के आईजीपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नकली रेमेडिसिविर बेचने और इसकी कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है, कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही एसआईटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकल स्टोर भी नकली रेमेडिसिविर की सप्लाई में शामिल हैं। उनपर भी पुलिस प्रशासन की नजर है, ऐसे लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। वहीं गुजरात से मध्यप्रदेश में 1200 नकली रेमेडिसिविर इंजेक्शन सप्लाई करने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन सात लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश समेत देश के दूसरे हिस्सों में कोरोना की जीवन रक्षक दवा रेमेडिसिविर की कालाबजारी और नकली इंजेक्शन की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश में कई मरीजों की जान चली गई। इसलिए कुछ लोगों के खिलाफ मौत का भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed