{"_id":"617ed89f07c5b43b5f5940fc","slug":"direct-flight-from-indore-to-surat-prayagraj-and-jodhpur-union-minister-jyotiraditya-scindia-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर से सूरत, प्रयागराज और जोधपुर के लिए सीधी उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर से सूरत, प्रयागराज और जोधपुर के लिए सीधी उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ
Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
सार
इंदौर में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। चार महीने पहले इंदौर से 12 शहरों के लिए फ्लाइट चलती थी, आज 19 शहरों के लिए फ्लाइट चल रही है।
विज्ञापन
इंदौर में तीन नई फ्लाइट का वुर्चअली शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में तीन नई फ्लाइट का रविवार को शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वुर्चअली शुभारंभ किया। इनमें इंदौर से उड़ने वाली फ्लाइट में एक उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान और एक गुजरात के लिए है। इसमें इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज के लिए अब सीधी उड़ान सेवा होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा करे। इसी सोच के अनुरूप नागरिक उड्डयन मंत्रालय काम कर रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि उनके देश का आम आदमी और यही काम करने के लिए नागरिक उड्डयनन मंत्रालय प्रतिबद्ध है और लगातार छोटे शहरों को विमान सेवा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर से 19 शहरों के लिए फ्लाइट
इंदौर से नई फ्लाइट सेवा शुरू होने पर अब यात्री प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ान ले सकेंगे। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप काम करते हुए छोटे शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के अलावा एयरपोर्ट की वृद्धि और विकास को लेकर भी लगातार प्रयास जारी है।
विज्ञापन
पहले थीं 554 फ्लाइट, अब हुई 833
मध्यप्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जुलाई से पहले मध्यप्रदेश में प्रति सप्ताह 554 फ्लाइट थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढक़र 833 हो गई हैं। मध्यप्रदेश में चार सप्ताह में ही 280 नई फ्लाइट शुरू की गई है। इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। आठ जुलाई से पहले मध्यप्रदेश 27 शहरों से जुड़ा था, लेकिन अब 49 शहरों से इसे जोड़ा गया है। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी दुबई के लिए शुरू की गई है।
