फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay singh targeted shivraj chauhan on reporter's death

'शिवराज चौहान का परिवार करवा रहा अवैध खनन'

Mon, 22 Jun 2015 04:12 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh targeted shivraj chauhan on reporter's death

मध्यप्रदेश के पत्रकार की जलाकर हत्या करने के प्रकरण में प्रदेश की भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है। माना जा रहा है एक हिंदी अखबार के पत्रकार की हत्या अवैध खनन के मुद्दों को उठाने के कारण की गई, इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साध दिया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस मामले में सीधे सीधे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर उंगली उठा दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अवैध खनन के धंधे में लिप्त है।
विज्ञापन


उनके चाचा और भाई की सरपरस्ती में ही अवैध खनन किया जा रहा है। इसका विरोध करने वाले या इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को यूं ही मौत के घाट उतार दिया जाता है। इससे पहले भी अवैध खनन के गोरखंधधे में कई लोगों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

digvijay singh targeted shivraj chauhan on reporter's death

बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक हिंदी अखबार के संवाददाता संदीप कोठारी को जिंदा जला दिया गया था। पत्रकार पर रेत माफिया से जुड़ा मामला वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसमें बात न मानने पर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई।

पत्रकार संदीप की मौत के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। मामला अवैध खनन से जुड़ा होने के कारण विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साध दिया है। अवैध खनन लंबे समय से मध्यप्रदेश में एक संवदेनशील मुद्दा रहा।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की अवैध खनन रोकने गए आईपीएस नरेन्द्र की कुछ साल पहले ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा भी कई लोगों की जान अवैध खनन के चक्‍कर में जा चुकी है।

खनन के विरोध पर हो चुकी है कई लोगों की हत्या

digvijay singh targeted shivraj chauhan on reporter's death

वहीं मामले में अब विपक्षी कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो सीधे सीधे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को लपेटे में ले लिया है। उन्होंने चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की शह पर ही पूरे प्रदेश में अवैध खनन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का परिवार ही खनन के काम में जुटा है। दिग्‍गी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साले बालाघाट में अवैध खनन करा रहे हैं तो उनके चाचा और एक भाई नर्मदा नदी में खनन करवा रहे हैं।

दिग्विजय ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के सिर पर खुद मुख्यमंत्री का हाथ टिका हुआ है इसलिए वो बेखौफ होकर अवैध खनन करते हैं और विरोध करने पर किसी की भी जान लेने से नहीं चूकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed