फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh said a youth should become Congress president for Madhya pradesh, hints scindia name

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मारामारी, दिग्विजय बोले- युवा के हाथ में होनी चाहिए कमान

Sun, 01 Sep 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Digvijay singh said a youth should become Congress president for Madhya pradesh, hints scindia name
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष पद को लेकर रार जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ जहां अपने किसी करीबी को इस पद पर बैठाना चाहते हैं वहीं ज्योदिरादितिय सिंधिया के समर्थन उन्हें इस पद पर आसीन करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि किसी युवा के हाथों में प्रदेश की कमान दी जानी चाहिए। उन्होंने खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से भी अलग कर लिया है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष 25-26 साल के किसी युवा को बनाया जाना चाहिए। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कैसा होना चाहिए तो उन्होंने कहा कि आपने हांगकांग के बारे में तो सुना ही होगा, वहां 22 और 26 साल के लड़के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। अब आप बताओ किसे होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय कर लेंगी उस दिन नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अभी यह पद खाली नहीं है। कमलनाथ इसके अध्यक्ष हैं। उनके साथ मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से जब नए अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे कहने से क्या कोई किसी को अध्यक्ष बनाएगा। कांग्रेस में लोकतंत्र जिंदा है और हर शख्स को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस में कोई गुलाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय हैं सिंधिया समर्थक

ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए उनके समर्थन शनिवार को दिनभर सक्रिय रहे। ग्वालियर कांग्रेस समिति ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसे लेकर एक प्रस्ताव पारित करके भेजा है। सरकार में मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी कहा कि सिंधिया की गिनती प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है। अध्यक्ष बनने या न बनने का निर्णय उन्हें या पार्टी हाईकमान को लेना है।



दिल्ली में भी दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा। अध्यक्ष पद को लेकर बड़े नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक रस्साकसी के बीच केंद्रीय नेतृत्व एक बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कई नामों पर चर्चा चल रही है जिससे कि सभी को सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर राजी किया जाए। इसके लिए जातिगत समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसी दौरान दो बार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का नाम भी चर्चा में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed