फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh questions about BJP connection in Madhya Pradesh most famous Honey Trap case

मध्यप्रदेश : हनी ट्रैप मामले में 'भाजपा कनेक्शन' को लेकर दिग्विजय सिंह ने दागे सवाल

Sun, 22 Sep 2019 06:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Sun, 22 Sep 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Digvijay singh questions about BJP connection in Madhya Pradesh most famous Honey Trap case
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी बयानबाजी रविवार को तेज हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हनी ट्रैप की गिरफ्तार सदस्यों में शामिल महिला के भाजपा से वर्षों पुराने कथित जुड़ाव को लेकर कई सवाल दागे और उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि की ओर इशारा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब जीतू जिराती भारतीय जनता युवा मोर्चा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे, तब श्वेता विजय जैन (हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार) इस इकाई की महामंत्री थीं या नहीं? दिग्विजय  ने कहा, आप (मीडिया) इस बात का पता लगाइए कि क्या श्वेता, भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय थीं और तब संभाजी पाटिल निलंगेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष थे या नहीं? 
विज्ञापन


यही निलंगेकर आज महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़णवीस नीत भाजपा सरकार के मंत्री हैं या नहीं? दिग्विजय ने मीडिया को यह सलाह दी कि उसे यह भी पता लगाना चाहिए कि जब श्वेता का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, तब वह महाराष्ट्र में किस व्यक्ति के साथ रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कहा, मेरे पास पुलिस का जुटाया कोई रिकॉर्ड नहीं है। मैं तो आपसे (मीडिया) कह रहा हूं कि आप (श्वेता की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर) मेरे सवालों के जवाब ढूंढिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने अपने बारे में दिग्विजय के संबंधित दावे को सरासर भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके वर्ष 2009 से 2013 के कार्यकाल के दौरान हनी ट्रैप मामले की गिरफ्तार महिला सदस्य श्वेता विजय जैन इस इकाई की महामंत्री नहीं, बल्कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थीं। जिराती ने कहा, मेरे इस कार्यकाल के दौरान श्वेता भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के करीब 325 सदस्यों में से एक थी। तब मेरा उससे औपचारिक परिचय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed