फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death came while dancing on the song 'Aisa Mauka Phir Kahan Milega': Doctor CS Jain fell while dancing in Bhopal and passed away

'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' गाने पर झूमते हुए आई मौत: भोपाल में डॉक्टर सीएस जैन डांस करते हुए गिरे और चल बसे

Tue, 19 Oct 2021 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 05:43 PM IST
सार

मृत्यु कब, कहां और कैसे हो जाए, यह कोई नहीं जानता, भोपाल में रविवार को एक होटल में चल रही पार्टी के दौरान डॉक्टर की नाचते हुए मृत्यु हो गई।
 

विज्ञापन
Death came while dancing on the song 'Aisa Mauka Phir Kahan Milega': Doctor CS Jain fell while dancing in Bhopal and passed away
डॉ. सीएस जैन नहीं रहे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रसिद्ध जहांनुमा होटल में डॉक्टर सीएस जैन की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। वह रविवार रात एक पार्टी के दौरान अन्य डॉक्टरों के साथ डांस कर रहे थे। गाना बज रहा था, 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' और शायद मौत ने समझ लिया कि डॉक्टर जैन मुझे बुला रहे हैं, वह आई और उन्हें ले लड़ी। डांस करते हुए डॉ. जैन अचानक गिरे और हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई। पार्टी में कोहराम मच गया, जश्न की जगह मातम छा गया।

विज्ञापन

उनके भाई वीरेंद्र जैन ने बताया कि रविवार शाम होटल जहांनुमा में डॉक्टर्स की एक पार्टी में गए हुए थे। इस दौरान पार्टी में जब वे डांस कर रहे थे तो उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉ. जैन 67 वर्ष के थे। रविवार को होटल में डॉक्टरों की पार्टी चल रही थी। उस दौरान वहां करीब 50 डॉक्टर मौजूद थे। डॉ. जैन के नीचे गिरते ही उन्हें मौजूद डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की। उन्हें तुरंत स्मार्ट सिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञ थे डॉ. जैन
डॉ. जैन भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ थे। वे 1975 बैच के चिकित्सक थे। पार्टी के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी में मौजूद डॉक्टर 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' गाने पर डांस कर रहे थे। डॉ. जैन भी डांस कर रहे थे, गाना समाप्त होने ही वाला था और इसी बीच अचानक वे रुके और लड़खड़ाकर फर्श पर गिर गए।

जहां करते थे पोस्टमॉर्टम, वहीं हुआ उनका अंत्य परीक्षण
उनके मित्र चिकित्सकों के अनुसार डॉ. सीएस जैन ने मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट के फोरेंसिक चिकित्सक के रूप में 3000 से ज्यादा शवों का परीक्षण किया था। यहीं उनके भी पोस्टमॉर्टम हुआ। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कुछ वर्ष पूर्व इंदौर में इसी तरह हुई थी डॉक्टर नातू की मृत्यु
कुछ वर्ष पूर्व इंदौर के प्रसिद्घ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय नातू की मृत्यु भी चिकित्सकों की एक पार्टी के दौरान हो गई थी। मृत्यु से पूर्व उन्होंने गाना गाया था। इसके बाद उन्हें कुछ घबराहट होने लगी तो आराम करने आयोजन स्थल के समीप के कक्ष में चले गए और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा और चल बसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed