{"_id":"66376b9e0766bfc5520589ff","slug":"tejgarh-ranger-bitten-by-snake-while-bathing-in-bathroom-referred-to-jabalpur-when-condition-became-serious-damoh-news-c-1-1-noi1223-1663868-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बाथरूम में नहाते समय तेजगढ़ रेंजर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बाथरूम में नहाते समय तेजगढ़ रेंजर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर
Sun, 05 May 2024 05:30 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 05:30 PM IST
सार
Damoh: दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर नीरज पांडे को रविवार सुबह बाथरूम में नहाते समय एक सांप ने डस लिया। जिन्हें तत्काल ही वनकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत रेंजर
विस्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर नीरज पांडे को रविवार सुबह बाथरूम में नहाते समय एक सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद तत्काल ही वनकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। तेजगढ़ रेंजर जिस शासकीय आवास में रहते हैं, इसके चारो ओर जलाऊ लकड़ी के साथ कई तरह की वन संपदा रखी हुई है और यहां अनेक प्रजाति के जीव, जंतु भी घूमते रहते हैं और इन्हीं में से एक सांप ने उन्हें डस लिया।
शासकीय आवास में हुई घटना
तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे सुबह दस बजे अपने शासकीय आवास में बने बाथरूम में नहाने गए, तभी उन्हे सांप ने डस लिया। जैसे ही सांप ने रेंजर पर हमला किया, उन्होंने उसको देख लिया और तत्काल घटना की सूचना कर्मचारी पप्पू को दी और वह रेंजर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ, उसके बाद जबलपुर ले जाया गया। कर्मचारी पप्पू ने बताया कि रेंजर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। वहीं पर एक सांप ने उनको डस लिया। वह उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ, उसके बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।