{"_id":"6598069d8e8899e05104a623","slug":"damoh-elderly-mother-in-law-and-father-in-law-were-thrown-out-of-the-house-in-the-bitter-cold-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की अमानवीयता: दमोह में कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग सास-ससुर को घर से निकाला, दंपती ने पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की अमानवीयता: दमोह में कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग सास-ससुर को घर से निकाला, दंपती ने पुलिस से मांगी मदद
Fri, 05 Jan 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:09 PM IST
सार
दमोह जिले में एक बहू की तरफ से अमानवीयता करने का मामला सामने आया है। कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग सास-ससुर को घर से निकाला, बुजुर्ग दंपती ने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में एक बहू की अमानवीयता का चेहरा सामने आया है, जिसने इस कड़ाके की ठंड में अपने सास-ससुर को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं बहू ने सास-ससुर से मारपीट भी की है। अब इस बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उनके मकान पर कब्जा कर लिया है, जिस वजह से बुजुर्ग दंपती खुली छत एवं घने कोहरे के बीच आग जलाकर जीवन जीने पर मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
मामला दमोह के सिविल वार्ड सात से सामने आया है। जहां रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपती गोदन सिंह राजपूत व पत्नी आशारानी राजपूत ने पुलिस अधीक्षक दमोह को एक आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। गोदन सिंह राजपूत ने बताया कि पत्नी आसारानी के नाम से सिविल वार्ड सात में एक मकान है, जो राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है, हम उसमें निवास करते थे। हमारा एक बेटा मनजीत सिंह है, जिसकी शादी करीब 7 वर्ष पहले रानू राजपूत से की गई थी। शादी के बाद बेटे के हिस्से की जायदाद, जिसमें सात एकड़ जमीन एवं एक नया मकान लेकर उसको अलग दे दिया था।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद भी बहू हमारे हिस्से का जमीन जायदाद हथियाना चाहती है। बेटा मनजीत बहुत सीधा-साधा है, जो अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं कह पता जिस कारण से बहू रानू आए दिन हम दंपतियों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करती है। अब बहू घर पर कब्जा करने के लिए आमदा है एवं कड़कड़ाती ठंड में हम दंपतियों को घर से बाहर निकाल दिया और घर में घुसने नहीं दिया जा रहा। पिछले दिनों बहू ने हमारी पत्नी आशा रानी के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
इसलिए बुजुर्ग दंपती ने अपना हक दिला कर बहू को घर से बेदखल करने की मांग की है। बुजुर्ग दंपती तीन दिनों से लावारिस की तरह भटक रहे हैं, उनके पास न तो खाने के लिए कुछ है और न ही वह घर जा पा रहे हैं। बुजुर्ग दंपती ने अब दर-दर की ठोकरें खाने के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाने पहुंचे हैं।
