फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Two villages submerged in water due to eruption of Pauri reservoir in Tendukheda

Damoh: तेंदूखेड़ा में पौड़ी जलाशय फूटने से दो गांव पानी में डूबे, प्रशासन ने आधी रात खाली कराए कई इलाके

Tue, 25 Jul 2023 09:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 09:08 AM IST
सार

तेंदूखेड़ा तहसील में बना पौड़ी जलाशय मंगलवार सुबह फूट गया, जिसके कारण दो गांव पानी में डूब गए हैं। प्रशासन ने पहले ही कई गांवों को खाली कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Damoh: Two villages submerged in water due to eruption of Pauri reservoir in Tendukheda
पौड़ी जलाशय फूटा, दो गांव पानी में डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील का पौड़ी जलाशय मंगलवार सुबह पांच बजे फूट गया, जिसमे दो गांव पानी में डूब गए। गांव में बने मकान, खेत खलिहान के साथ घर गृहस्थी का सामान सब कुछ जलमग्न हो गया। बचाव दल के साथ पुलिस प्रशासन पहले ही मौके पर पहुंच गया था। इसलिए जनहानि नहीं हो पाई। घटना के पूर्व ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को सोमवार की रात गांव से निकालकर दूसरी जगह भेज दिया था। मंगलवार सुबह ज़ब जलाशय फूटा तो मौके पर मौजूद अधिकारी,  पुलिस कर्मी भी पानी के तेज बहाव को देखकर दंग रह गये।
विज्ञापन


विज्ञापन


25 वर्ष पूर्व हुआ था निर्माण
पौड़ी जलाशय का निर्माण करीब 25  वर्ष पूर्व हुआ था। दर्जनों गांवों के लिए जलाशय से नहर निकाली गई थी। इस जलाशय से सिंचाई और मछली पालन बड़े पैमाने पर होता था। सोमवार की रात ज़ब ग्राम पौड़ी के लोग तालाब के पास पहुंचे, तो उसमें सुराख दिखा जिसमें से थोड़ा पानी निकल रहा था। इसकी सूचना जल संसाधन विभाग को दी गई।  जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका बाघमारे और थाना प्रभारी श्याम बेन मौके पर पहुंचे और सुराख को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता  नहीं मिली। उसके बाद तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने मामले से दमोह कलेक्टर मंयक अग्रवाल को अवगत कराया।  जिनके निर्देश पर देर रात पुलिस प्रशासन ने दोनों गांव को खाली करवाना शुरू किया और तालाब फूटने के पूर्व वहां कोई भी ग्रामीण मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फीट पानी में डूबे मकान
पौड़ी जलाशय बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन ज़ब जलाशय फूटा तो ग्राम पौड़ी और जेतगढ़ दोनों गांव पानी में डूब गये और यहां बने घर सात से आठ फीट पानी में डूब गये, मात्र दो से तीन फीट ही मकान पानी से बाहर दिखाई दे रहे हैं। जबकि खेत खलिहान और किसानों की सामग्री सभी तालाब के पानी में डूब गई। तेंदूखेड़ा एसडीएम अविनाश रावत, तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका बाघमारे, जनपद सीईओ मनीष बागरी, तारादेही  थाना प्रभारी श्याम बेन, जवेरा टीआई इंद्रा सिंह, इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल जिले से एसडीआर एफ की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम रात्रि में ही मौके पर पहुंच गई थी।

तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने बताया कि तालाब में सुराख की सूचना रात आठ बजे के करीब मिली थी।  जिस पर जल संसाधन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। सुराख से पानी का बहाव कम नहीं हुआ इसलिए दमोह कलेक्टर के निर्देश पर  ग्राम पौड़ी और जेतगढ़  को खाली कराया गया। ग्रामीणों को उनके रिश्तेदार, तारादेही स्कूल और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है पुलिस प्रशासन सुरक्षा में लगा है। इस संबंध में कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रकार की तैयारियां करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed