{"_id":"64b207d20ccd07c2580d9d75","slug":"damoh-news-worker-engaged-in-construction-work-injured-due-to-wall-collapse-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: निर्माण कार्य में लगा मजदूर दीवार गिरने से घायल, हटा में गाज गिरने से भवन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: निर्माण कार्य में लगा मजदूर दीवार गिरने से घायल, हटा में गाज गिरने से भवन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Sat, 15 Jul 2023 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:13 AM IST
सार
बारिश के मौसम में भवन गिरने और गाज गिरने के कई मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को दमोह में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई, जिसके चलते वह घायल हो गया। वहीं हटा में गाज गिरने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के मौसम में जर्जर मकान हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को दमोह के ढिमरोला मुहल्ले से सामने आया, जहां एक कच्चे मकान का निर्माण कार्य करते समय मकान की दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। जिसमें निर्माण का काम कर रहा एक मजदूर परम चक्रवर्ती मलवे में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल ही साथी मजदूर और मकान मालिक के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मजदूर परम चक्रवर्ती ने बताया कि शुक्रवार को वह ढिमरोला मुहल्ले में विनोद चक्रवर्ती के घर पर मकान निर्माण का काम कर रहा था। तभी अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिसमें दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का जिला अस्पताल में इलाज जा जारी है।
तीसरी मंजिल पर गाज गिरने से भवन क्षतिग्रस्त
हटा तहसील की शिक्षक कॉलोनी में सिंघल मेडिकल वालों के मकान की तीसरी मंजिल के सबसे ऊपरी हिस्से पर शुक्रवार दोपहर गाज गिरने से दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय लोग वहां खड़े होते तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।
वहीं, तीसरी मंजिल के नीचे दूसरे फ्लोर पर फ्यूज़न बैंक में कर्मचारी और बैंक के ग्राहकों की लाइन लगी थी। जैसे ही तेज गरज के साथ गाज गिरी हड़कंप के हालात बन गए और लोग सहम गए। बता दें, बारिश के दिनों में इसी तरह गाज गिरने की घटनाएं सामने आ रही है।