{"_id":"625fe13ee9291d6d6b230069","slug":"cool-procession-out-in-tikamgarh-for-the-sake-of-the-dancing-baraatis-the-coolers-run-together-so-that-the-heat-does-not-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ में निकली कूल बरात: डांस करने वाले बरातियों की खातिरदारी, गर्मी न लगे इसलिए साथ-साथ चला कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ में निकली कूल बरात: डांस करने वाले बरातियों की खातिरदारी, गर्मी न लगे इसलिए साथ-साथ चला कूलर
Wed, 20 Apr 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक बरात में बरातियों को गर्मी न लगे, इसका खास इंतजाम किया गया था। रास्ते भर बरात के साथ-साथ कूलर भी चल रहा था। अब इस बरात की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
डांस कर रहे बरातियों के लिए कूलर की भी व्यवस्था की गई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपने बारात में बैंड बाजा और डीजे तो देखे होंगे, लेकिन हम बता रहे हैं कूलर वाली बरात के बारे में। डांस कर रहे बरातियों के लिए कूलर की भी व्यवस्था की गई थी। यह बरात टीकमगढ़ के सिविल लाइन में निकल रही थी, जिसमें एक कूलर को रिक्शे पर रखा गया था और जनरेटर की मदद से बिजली सप्लाई कर कूलर को चलाया जा रहा था। कूलर के सामने बरात में शामिल लोग जमकर डांस कर रहे थे।
बता दें टीकमगढ़ में काफी गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर है, वहीं रात का पारा भी 27 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में बरातियों का ध्यान रखने के लिए खास इंतजाम चर्चा का विषय बना है। रास्ते में जिसने भी इस कूल बरात को देखा, हैरान रह गया।
विज्ञापन
बता दें टीकमगढ़ में काफी गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर है, वहीं रात का पारा भी 27 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में बरातियों का ध्यान रखने के लिए खास इंतजाम चर्चा का विषय बना है। रास्ते में जिसने भी इस कूल बरात को देखा, हैरान रह गया।
विज्ञापन
